पथरिया: हिंडोरिया के पठानी मोहल्ला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर एसपी, पथरिया SDOP प्रिया सिंधी ने दी जानकारी
Patharia, Damoh | Jun 23, 2026 पथरिया अनुभाग के हिंडोरिया में युवक आमिर खान उर्फ बुच्ची की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का शराब दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसकी जांच की जा रही है। सूचना पर एसपी आनंद कालांदगी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पथरिया SDOP प्रिया सिंधी ने जानकारी दी।