धौलपुर: चंबल नदी में गिर रहा धौलपुर शहर का गंदा पानी, जलीय जीवों और आम जनजीवन पर संकट
धौलपुर और मुरैना जिले की सीमा से होकर गुजर रही नदी चम्बल में धौलपुर शहर का गंदा पानी गिर रहा है, जिससे नदी का प्रदूषण मुक्त मीठा पानी अशुद्ध होता जा रहा है। नाले के गंदे पानी से चम्बल नदी के स्वच्छ पानी में गंदगी समा रही है। इससे जहां जलीय जीवों के जीवन पर संकट के बादल छाए हैं तो वहीं लोगों में भी चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। चंबल के पानी का धौलपुर, भरतप