बहराइच: खमरिया शुक्ल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत, परिजनों ने जताई आशंका
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया शुक्ल इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।