जुझार नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योंराहा स्थित शासकीय एकीकृत शाला में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के बाद शाला प्राचार्य महेंद्र कुमार शुक्ला ने तुरंत पुलिस, संकुल प्राचार्य और वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।