झौथरी: चौरासी थाने में नव नियुक्त थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने संभाला कार्यभार
चौरासी पुलिस थाने में नव नियुक्त थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ से शिष्टाचार भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। थानाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी हो कि अपराधियों में खौफ पैदा हो।