झौथरी: सीमलवाड़ा में चल रही मुस्लिम प्रीमियर लीग का समापन, परतापुर ने सीमलवाड़ा को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की
मुस्लिम प्रीमियर लीग का समापन समारोह विनोबा भावे स्टेडियम सीमलवाड़ा में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबला पठान इलेवन परतापुर और इंडिया बोल सीमलवाड़ा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर इंडिया बोल सीमलवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 96 रन बनाए। टीम की ओर से जीशान डमरी ने 18 गेंदों पर 24 रन तथा तस्लीम पटेल ने 13 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया।