बहोरीबंद: बहोरीबंद मंडल की मासिक बैठक संपन्न, जनसंपर्क अभियान हेतु टोली का गठन
बहोरीबंद विधानसभा के बहोरीबंद मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।