बीसलपुर: भड़रिया मोड़ से एक दिन पूर्व चोरी हुई बाइक पुलिस ने बरामद की, आरोपी चोर को भेजा गया जेल
बीसलपुर विकासखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण शनिवार को अपने बेटे की बाइक पर सवार होकर ग्राम भड़रिया मोड पहुंचा। वहां उसने अपनी बाइक खड़ी करने के बाद। बस पर बैठकर अपनी पत्नी की दवा लेने बरेली चला गया। लौट कर आया तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने चोरी गई बाइक को आज बरामद कर चोर को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है।