पंचकूला: सेक्टर-39 के बर्खास्त एडिशनल SHO से एक बार दोबारा पूछताछ की तैयारी में है पुलिस, जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा
बर्खास्त एडिशनल SHO नवीन फोगाट पर एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की पत्नी के फ्लैट की धोखाधड़ी के मामले की फाइल गायब करने का आरोप है। पिछले दिनों अदालत में पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की थी, उसमें भी पुलिस ने इसका जिक्र किया था। इस मामले में उसके खिलाफ अलग से एक मुकदमा दर्ज कर लिया है।