लखनपुर: नेशनल हाईवे 130 पर लखनपुर साप्ताहिक बाजार मोड के पास दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक बाल-बाल बचा
लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित साप्ताहिक बाजार मोड के पास 26 अप्रैल दिन रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे सामने से आ रहे ट्रक के साइड में टकराकर केला लोड़ ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक में ही फस गया स्थानीय लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।