मंझनपुर: भैला मकदूमपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी पर बरपा कहर, जिप अध्यक्ष की चिट्ठी के बाद मामला हुआ सक्रिय
करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में अतिरिक्त दहेज में बाइक न मिलने पर छह माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने और उसे घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति मानसिंह पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला ने जिला पंचायत अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।