गुना नगर: पिपरौदा चौराहे पर युवक ने मोटरसाइकिल को आग लगाई, उस पर बैठकर किया हंगामा; वीडियो वायरल
गुना के नानाखेड़ी पिपरौदा चौराहे पर शराब के नशे में एक युवक ने बीच सड़क पर अपनी बाइक गिराकर उसकी पेट्रोल टंकी में आग लगा दी। युवक जलती हुई बाइक पर भी बैठ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक स्थानीय महिला ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई और बड़ा हादसा टाल दिया।26 जुलाई की इस घटना का वीडियो 29 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय बना