प्रयागराज: प्रयागराज से नई दिल्ली चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का 40 वर्ष हुए पूरे,केक काटकर रवाना की गई ट्रेन
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन का बीती देर रात को 40 वर्ष पूरे हो गए, इस दौरान इस वीआईपी ट्रेन ने कई कीर्तिमान भी बनाए हैं, जबकि प्रयागराज से दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन लोगों की पहली पसंद है, बीती देर रात को प्रयागराज जंक्शन पर रेलवे के अधिकारियों द्वारा के काटकर ट्रेन का जन्मदिन मनाया गया तथा ट्रेन रवाना की गई।