प्रयागराज: अमिताभ बच्चन रोड़ पर आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान हुआ चोरी,CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर
अमिताभ बच्चन रोड पर आइसक्रीम फैक्ट्री में गैस सिलेंडर तथा अन्य सामान चोरी हो गया,चोर ने आइसक्रीम फैक्ट्री के अंदर से कई सामान चोरी किया है,जबकि सामान ले जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,फैक्ट्री संचालक को जानकारी हुई तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए,जिसमें चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है,संचालक द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।