धनौरा: गजरौला क्षेत्र के गांव दारा नगर में मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
थाना क्षेत्र के गांव दारा नगर में राजू का परिवार रहता है। राजू ने बताया है कि उसकी पत्नी चंद्रवती शुक्रवार रात 10:42 पर अपने खेत पर गई थी। वहां से वापस अपने घर आ रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले जगदीश व उसकी घरवाली ने चंद्रवती पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गई, घायल को परिवार के लोगों ने शुक्रवार रात 12:30 पर अस्पताल में भर्ती कराया है।