रजौन: कटियामा गांव में चैती दुर्गा के अवसर पर भागवत कथा का हुआ धूमधाम से शुभारंभ, उमड़ी भीड़
Rajaun, Banka | Apr 1, 2025 रजौन प्रखंड अंतर्गत कटियामा गांव में चैती दुर्गा के अवसर पर सात दिवसीय श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई । इस मौके पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में गांव की 151 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं ।कलश शोभायात्रा मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे निकाला गया। संध्या 3:00 बजे तक भ्रमण किया।