ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने जनरेटर चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जगतपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को जनरेटर चोरी के मामले में वांछित ऊँचाहार थाना क्षेत्र नेवादा गाँव निवासी शिवा को गिरफ्तार किया है।जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की गई हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिंदागंज नहर के पास से अभियुक्त की गिरफ्तारी की है।इसी मामले में विक्रम व मनीष को गिरफ्तार किया जा चुका है।