बिंदकी: बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में सीमेंट ट्रक टैंकर की टक्कर से बाइक सवार कैंटीन संचालक गंभीर घायल, हैलट रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे में शनिवार की सुबह 6 बजे बाइक सवार कैंटीन संचालक विनोद कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र दयाराम निवासी तहसील के पीछे नई बस्ती कस्बा बिंदकी को पीछे से सीमेंट ट्रक टैंकर ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते कैंटीन संचालक गंभीर घायल हो गए। सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट रेफर कर दिया।