जहानाबाद: सदर अस्पताल से चोरी गए तांबे के पाइप के साथ आंबेडकर नगर निवासी एक चोर गिरफ्तार
जहानाबाद। नगर थाना कांड संख्या-507/26 में पुलिस ने सदर अस्पताल जहानाबाद से चोरी किए गए करीब 4 किलोग्राम तांबे के पाइप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरज कुमार, पिता संतोष प्रसाद, निवासी ठाकुरबाड़ी, थाना नगर, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है।