तुलसीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तुलसीपुर लाल चौराहा पर आयोजित निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर
18 जनवरी सुबह 11बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस के समापन में तुलसीपुर के लाल चौराहा पर बृहद निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयुष आपके द्वारा का आयोजन किया गया।चिकित्सा शिविर का शुभारंभ विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, एबीवीपी के अध्यक्ष विवेक गोयल ने फीता काटकर व स्वामी विवेकानंद और माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।