तुलसीपुर: महाकुंभ मेला को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टि से सशस्त्र सीमा बल ने भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस के साथ किया संयुक्त गश्त
17 जनवरी शुक्रवार दोपहर 3 बजे जनपद के इंडो नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में मनोरंजन कुमार पांडेय, कमांडेंट, 9वीं वाहिनी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पैदल मार्च किया गया।पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त के दौरान सीमा से सटे गांव का भ्रमण कर जन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया l