तुलसीपुर: जनपद में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए इंडो नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने किया पैदल गश्त
16 जनवरी गुरुवार दोपहर 3 बजे जनपद में शान्ति,सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखनें हेतु इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों तथा बार्डर एरिया,जंगल की पगडंडियों पर गस्त कर दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।नेपाल राष्ट्र की सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने के हेतु ग्राम सुरक्षा समिति को निर्देशित किया गया।