तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर में महिला ने नाबालिक लड़की की गुमशुदगी का दर्ज कराया केस
17 जनवरी शुक्रवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी तुलसीपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र की महिला ने अपनी पुत्री के गुमशुदगी का तहरीर दिया है जिसमें बताया है कि उसकी लड़की सुबह स्कूल गई थी जो शाम तक घर नहीं पहुंची, हम लोग खोजबीन कर परेशान है। थाना प्रभारी ने बताया की गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।