नैनीताल: मिलावटखोरों पर सख्त नजर, जिलाधिकारी ने दीपावली पर विशेष अभियान के निर्देश दिए
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद नैनीताल में खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि जिलेभर में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।