मेदिनीनगर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार दोपहर एक बजे स्थानीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका प्लस टू विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन प्रीति कुमारी ने की, जबकि संचालन एलएडीसी डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएलएसए सचिव रहे।