गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा के पास आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के पास मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 जाम कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंचे गायघाट थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया और एनएच से जाम हटाया।