अजयगढ़: अजयगढ़ में प्रशासनिक लापरवाही का कहर अंडरग्राउंड नाली के घटिया निर्माण ने डुबाया वार्ड नंबर 10।
घरों में घुसा गंदा पानी और कीड़े-मकोड़े। अजयगढ़ तहसील के वार्ड नंबर 10 (मंडी के पास) में नगर पालिका की एक भयानक लापरवाही ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। दरअसल, बस्ती से आने वाले प्राकृतिक नाले की दिशा को अचानक बदल दिया गया और उसे जबरन 'अंडरग्राउंड' कर दिया गया। आरोप है कि यह जमीन किसी गुप्ता जी द्वारा खरीदी गई है, जिसके बाद यह फेरबदल हुआ। नतीजा य