अनूपपुर: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बैंक और कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
“ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा तथा शासकीय तुलसी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान करीब 700 लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताएं गए।