गम्हरिया: प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद यादव का निधन, 24 अप्रैल को होगी श्रद्धांजलि सभा
गम्हरिया के आवासीय बाल विद्या विहार के प्राचार्य महेश्वरी प्रसाद यादव का 16 अप्रैल को असामयिक निधन हो गया, जिससे शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनकी स्मृति में 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रस्तावित उच्च विद्यालय गम्हरिया में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, जिसमें पूर्व छात्र, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल होकर उनके योगदान को याद करेंगे।