रायबरेली: रायबरेली में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन
Raebareli, Raebareli | Jul 31, 2026
31 जुलाई शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी से अभद्र टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं बिहार राज्य के कांग्रेस प्रभारी सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया।