कौआकोल: भोरमबाग के युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मृतक युवक बंधन बैंक में कार्यरत था
कौआकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव निवासी मुसहर तांती के पुत्र नवीन कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सिकंदरा–लखीसराय मुख्य मार्ग पर हुआ। बताया जाता है कि मृतक युवक बंधन बैंक में कार्यरत था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।