माण्डलगढ़: जेतपुरा बांध की जर्जर नहर से किसान परेशान, 20 साल से नहीं हुआ कोई सुधार
माण्डलगढ़ क्षेत्र के जेतपुरा बांध से जुड़ा किसानों का एक गंभीर मुद्दा सामने आया है। सिंचाई की लाइफलाइन मानी जाने वाली जेतपुरा बांध की मुख्य नहर पिछले करीब 20 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी है, जिससे किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। नहर की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रिस जाता है।