आगर-मालवा में दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आज गुरुवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यह शिविर जिला चिकित्सालय परिसर आगर में दोपहर 1 बजे से आयोजित हुआ।