🔳स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो के विशेष अभियान में किया गया सहयोग
🔳0 से 5 वर्ष उम्र तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने अभिभावकों को किया जागरूक एवं प्रेरित
🔳भारत को पोलियो मुक्त, स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त देश बनाने में सहभागी बनने की गई अपील
🔳कटनी - शासकीय महाविद्यालय बरही मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य डॉ. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन, प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस रविवार को लगाये गए शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया गया। जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार, दो बूंद जिन्दगी की, जरूर पिलाएं, पोलियो खत्म हुआ है लेकिन खतरा नहीं! दो बूंद हर बार, स्वस्थ और खुशहाल जीवन का उपहार आदि नारों के माध्यम से अपने आस पास के लोगों को उनके घर परिवार में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही पोलियों खुराक पिलाने हेतु बनाएं गए बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया गया। जिससे कि हमारे देश को भविष्य में पोलियो से पूर्ण मुक्ति मिल सके।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है। लेकिन समय पर टीकाकरण कराकर इससे बचा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत पोलियो मुक्त है, लेकिन कुछ देशों में पोलियों अभी भी है एवं फिर से लौट सकता है अपने बच्चों की सुरक्षा में हमसे कोई चूक न होने पाएं इसलिए पोलियों की खुराक हर बार पिलाएं और पोलियों पर अपने देश की जीत को बरकरार बनाए रखने तथा देश को पोलियो मुक्त, स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत बनाने में समस्त देशवासी सहभागी बनें एवं अपना योगदान दें।
राष्ट्रीय पोलियो अभियान अंतर्गत कटनी जिले में आयोजित विभिन्न पोलियो शिविर स्थलों में शासकीय महाविद्यालय बरही के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक जय प्रकाश दाहिया, करुणा साहू, सपना बर्मन, मुस्कान सोनी, महिमा चौधरी, विवेक दाहिया, निगम चौधरी, संदीप साहू, सतीश कुशवाहा, कोमल साहू, अनिल कुशवाहा, गुड़िया पटेल एवं अन्य स्वयंसेवको द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया। साथ ही सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं एवं बताया कि यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो 29 एवं 30 जून 2026 को स्वस्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर - घर जाकर भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026