खलीलाबाद: संत रविदास जयंती के अवसर पर एसपी ने की ऑनलाइन गोष्ठी, कानून व्यवस्था के लिए दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार 12 बजे गूगल मीट के माध्यम से संत रविदास जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु ऑनलाइन गोष्ठी की। इसमें एएसपी, सीओ, थाना व चौकी प्रभारी शामिल रहे। एसपी ने जुलूस व कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा, डीजे पर आपत्तिजनक गानों पर रोक, नई परंपरा न शुरू करने,प्रतिमाओं की सुरक्षा का निर्देश दिया