सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी पूरी, शाकंभरी मंदिर भ्रमण से पहले प्रशासन और पुलिस ने की समीक्षा
सहारनपुर में सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आए। मुख्यमंत्री के मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पहुंचने से पहले आधी रात को पुलिस लाइन में डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।