राजमहल: मो. मारूफ राजमहल नगर पंचायत के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने, कहा- शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं देना प्राथमिकता
राजमहल नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर वार्ड संख्या 5 के निर्विरोध वार्ड पार्षद मो. मारूफ उर्फ गुड्डू को उपाध्यक्ष पद पर गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध चुने जाने की खबर मिलते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पंचायत क्षेत्र के कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।