सिराथू: दारानगर में गिरते हुए घर में बल्ली बनी बड़ा सहारा, बुजुर्ग दंपत्ति और नातिन की जान बची, N.P.O की लापरवाही आई सामने
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नं 1 में अशोक पाण्डे का कच्चा घर गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि गिरने लगा।गिरते घर मे एक बल्ली आड़ बन गई जिस कारण यहाँ मौजूद अशोक उनकी पत्नी व नातिन बाहर निकल गए और जान बच गई।शुक्रवार शाम तक यहाँ कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचे हैं।नगर पंचायत के जिम्मेदारो की लापरवाही बरतने के कारण इन लोगों का आवास अबतक नहीं मिल सका है।