अस्थावां: नेपुरा गांव में 251 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा, 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू
अस्थावां प्रखंड के नेपुरा गांव में मंगलवार सुबह 7:30 बजे के करीब आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों के बीच 251 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं की लंबी कतारें और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई। वहां से निकली शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से हो