बदायूं: असदुल्लापुर गांव के पास बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारी, महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 10, 2026 थाना मुजरिया क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव के पास कामेश और गुड्डो देवी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। तो परिजनों ने पहले जिला अस्पताल फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आज शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुड्डों देवी की मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डो देवी के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस बाइक की तलाश कर रही है।