सिरोही: सगरवंशी माली समाज मनाएगा 50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव, 28 अप्रैल से शुरू होगा 4 दिवसीय समारोह
Sirohi, Sirohi | Apr 19, 2026 सिरोही जिले में सगरवंशी माली समाज अपने आराध्य देव के वार्षिक मेले की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर समाज ने 28 अप्रैल से 1 मई तक 4 दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। समाज के पूर्व सचिव सुरेश सगरवंशी ने बताया कि अध्यक्ष बाबूलाल सगरवंशी और सचिव गिरीश सगरवंशी के मार्गदर्शन में महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।