धनघटा: मिशन शक्ति टीम ने धनघटा क्षेत्र के गांवों में महिलाओं और बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं, दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
संतकबीरनगर, 20 जून। जनपद के थाना धनघटा क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं महिला मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को ग्राम परसा कला और दुधारा कला में भ्रमण कर महिलाओं एवं बुजुर्गों से संवाद किया। इस दौरान पुलिस टीम ने उनके घर-घर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन व सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचा