सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार दोपहर 2 बजे मढ़ तिराहे के पास से दबोचा। आरोपी घटना के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।