महाराजगंज: बछरावां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
11 मई सोमवार की रात्रि 11:00 बजे के आसपास बछरावां पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा बाइक सवार बदमाशों की मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान दो के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। तथा गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों शादी समारोह में जा रहे पति और पत्नी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।