झालावाड़ के एनएच-52 पर मदनपुरिया मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। यहां दो पिकअप वाहनों की जोरदार टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।एक तेज रफ्तार पिकअप ने आगे चल रही दूसरी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में आगे वाली पिकअप के चालक जिगर की मौत हो गई।पुलिस ने रविवार दोपहर 12:00 बजे शव पोस्टमार्टम करवाया