प्रयागराज: पुलिस अभिरक्षा में झांसी जेल से प्रयागराज लाये जा रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पुलिस काफिले का रास्ता जालौन में बदल दिया गया।
काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था, मगर उरई के बड़ा गांव में करीब दो मिनट रुकने के बाद पुलिस अली को लेकर झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
पुलिस अली अहमद को अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए प्रयागराज ला रही है। #highlightseveryone #followerseveryone #BreakingNews