भिवानी: गांव अलखपुरा मे नाली के विवाद को लेकर सगे चाचा की डंडों से पीट- पीट कर की हत्या पुलिस ने किया मामला दर्ज
घर के सामने से जा रही गंदे पानी की नाली को लेकर चल रहे विवाद में भतीजे ने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर अपने सगे चाचा की डंडों और थापी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।मृतक किसान की पत्नी और चार माह की गर्भवती पुत्रवधु की हालत गंभीर है, जिनको उपचार चल रहा है। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक किसान की पत्नी की शिकायत पर आरोपित भतीजे सहित अन्य के खिला़फ मामला दर्ज किया।