विदिशा नगर: सूने मकान में बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार
कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत विहार में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक संजीव जैन परिवार सहित शादी समारोह में बाहर गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए।चोर करीब 15 तोला सोना, सवा किलो चांदी और 15 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। शुक्रवार रात परिवार के लौटने पर घटना का पता चला।