अरवल: अरवल-आरा मार्ग पर लगा घंटों भीषण जाम, प्रशासन ने संभाली स्थिति
Arwal, Arwal | May 26, 2026 अरवल-आरा मुख्य मार्ग पर अत्यधिक वाहनों के दबाव और लगातार बढ़ते आवागमन के कारण कई घंटों तक भीषण सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जाम के चलते यात्रियों, आम लोगों तथा छोटे-बड़े वाहनों के परिचालन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा।