चांदपुर: चांदपुर के बवनपुरा चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो वर्ष पूर्व चोरी की गई बाइक के साथ तीन युवकों को किया गया गिरफ्तार
शनिवार की सांय करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के बवनपुरा चौकी बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाईक को रोका।जांच पड़ताल में पता चला कि यह बाईक अमरोहा के देवीपुरा के सोनू की है जो की 2 वर्ष पूर्व चोरी की गई थी।पुलिस ने जिला अमरोहा के थाना बछरायू के मोहल्ला साकातपुरा की जोगेंद्र,मोहल्ला पेश के गुरविंदर व कासिफ को गिरफ्तार किया।